बॉलीवुड

52 साल की उम्र में Malaika Arora ने दिए एक से एक पोज, फैंस हो गए मदहोश

Malaika Arora Pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मलाइका सुपर से ऊपर लग रही हैं।

Image

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीरें (pic credit-instagram)

Malaika Arora Pics: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका ने हाल ही में अपनी नई फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश लुक और दमदार कॉन्फिडेंस फैंस का दिल जीत रहा है। 50 की उम्र पार करने के बावजूद मलाइका अपनी फिटनेस और खूबसूरती से नई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं मलाइका अरोड़ा की ये शानदार तस्वीरें। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, दिल खोलकर दी दुआ)

मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ मलाइका ने लिखा, "ग्रीस की गर्मियों की खूबसूरत झलक, मेरे स्टाइल के साथ।' तस्वीरों में मलाइका का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने वेकेशन लुक से एक बार फिर फैशन गोल्स दिए हैं। एक तस्वीर में मलाइका गहरे वाइन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मलाइका सुपर से ऊपर लग रही है। एक दूसरी तस्वीर में मलाइका बीच लुक में नजर आईं। उनका ये अंदाज देखकर फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में ग्रीस के खूबसूरत सनसेट, समुद्र किनारे के नजारे और पुराने पत्थरों से बनी इमारतों की झलक भी दिखाई है। इन तस्वीरों ने उनके वेकेशन को और भी खास बना दिया है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article