वायरल न्यूज़

भारत में पहली बार हुआ ऐसा, ट्रांसजेंडर कपल बने माता-पिता, नहीं बताई बच्चे की लैंगिक पहचान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 9, 2023, 12:54 PM IST

Transgender Couple Parents: ट्रांसजेंडर कपल के एक सदस्य जिया पावल ने जानकारी दी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में सुबह साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। पावल ने बताया कि बच्चे को जन्म देने वाले जहाद और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Image

ट्रांसजेंडर कपल

KEY HIGHLIGHTS
  • केरल का रहने वाला है ट्रांसजेंडर कपल
  • सरकारी अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म
  • भारत में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

Transgender Couple Parents: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। केरल के ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बने हैं। ट्रांसजेंडर पिता ने बच्चे को जन्म दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में ऐसा पहली बार हुआ है। जब ट्रांसकपल ने बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार को केरल के इस ट्रांसजेंडर कपल ने माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की। कुछ दिनों पहले ही इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक की थी।

बुधवार को हुआ बच्चे का जन्म

केरल का रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल के एक सदस्य जिया पावल ने जानकारी दी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में सुबह साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। पावल ने बताया कि बच्चे को जन्म देने वाले जहाद और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि कपल ने बच्चे की लैंगिक पहचान को छिपा लिया है और दुनिया के साथ शेयर नहीं किया है। वह इस बारे में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहता। गौरतलब है कि पावल ने कुछ दिनों पहले अपने पार्टनर जहाद के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सार्वजनिक की थी।

पावल ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनका पार्टनर जहाद आठ महीने का प्रेग्नेंट है। इसके साथ ही कपल की एक तस्वीर भी सामने आई थी। यह ट्रांसजेंडर कपल पिछले तीन सालों से एक-साथ रह रहा है। केरल के कोझीकोड के रहने वाले इस कपल का नाम जहाद और जिया पावल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाद की उम्र 23 साल और जिया पावल की उम्र 21 साल है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article