OMG News: अक्सर देखा जाता है कि जब आग लगती है तो लोग तुरंत आग बुझाने में झुट जाते हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी बुलाया जाता है। मगर कभी देखा है कोई आग को ही खींचकर पानी में ले आया हो। सुनकर यकीन नहीं होता है, मगर दिमाग चकराने वाला एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। नजारा भारत में किसी शहर का मालूम होता है, जहां लोग आग को ही खींचकर पानी में ले आए। आग से जुड़ा ये वीडियो अभी तक दस लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ट्रैक्टर में लग गई आग
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक ट्रैक्टर फील्ड में अपने काम में जुटा था। सबकुछ सही चल रहा था कि एकाएक इसके इंजन ने आग पकड़ ली। आग धीरे-धीरे पूरे ट्रैक्टर में फैल में गई और भीषण रूप धारण कर लिया। लोग आग बुझाने के लिए पानी की तलाश में दौड़ते हैं। थोड़ी ही दूरी पर पानी का तालाब भी है। मगर तभी ट्रैक्टर के पास खड़े शख्स ने अपना तगड़ा दिमाग दौड़ाया। उसने टैक्टर को तार से बांध दिया। हैरान हो जाएंगे कि कुछ लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और टैक्टर को खींचकर तालाब तक ले आए।
आग को पानी में ले आए लोग
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हैरान कर देगा। वीडियो को नेटिजन्स जबरदस्त कैप्शन के साथ शेयर भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि आग को ही पानी में खींच लाए। एक यूजर ने वीडियो को कैप्शन दिया कि 'भारत में आग लगने पर फायरब्रिगेड को नही बुलाते, आग को पानी में खीच लाते है।' वीडियो एक्स पर @PalsSkit नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है,जिसे यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
