वायरल न्यूज़

Viral: महिला ने की गजब की चोरी, घर से चुराए दो गमले और स्कूटी पर रखकर हुई फरार, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा नजारा

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी का एक फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार महिला एक घर से गमला चुराती हुई नजर आ रही है। ये मामला उज्जैन का बताया जा रहा है।

Image

गमले की चोरी करती महिला

Ujjain Woman Stole Pots: चोरी के बारे में हर रोज न्यूज सुनने को मिलती है। कोई किसी के घर में डाका डालता है तो कोई बैंक में। हर बार न्यूज की हेडलाइन लाखों-करोड़ों चोरी वाली होती है। इस बीच अगर कोई ऐसी चोरी सुनने को मिल जाए, जिसकी कीमत महज 50-100 रुपये हो तो आपका क्या कहना होगा? जाहिर है पहले दफा तो आपकी हंसी निकलेगी कि इतनी सस्ती चोरी कौन करता है।

दरअसल, ये मामला उज्जैन के दशहरा मैदान कॉलोनी का है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्कूटी से आती है और कुछ दूर पर स्कूटी खड़ी करती है। इस दौरान महिला के चेहरे पर कपड़ा बंधा होता है, जिससे उसका मुंह नहीं दिखता। ऐसे में वह कॉलोनी के एक घर में पहुंचती है और फिर एक-एक करके दो गमले चुरा लेती है। इसके बाद गमलों को स्कूटी पर रखकर फरार हो जाती है। ऐसे में उसका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सीएम के घर के पास हुई ये चोरी

इस अनोखी और मजेदार चोरी को लेकर कहा जा रहा है कि जिस घर में ये चोरी हुई है, वो घर सीएम डॉ. मोहन यादव के घर के करीब है। फुटेज देख मालूम चलता है कि ये मामला सोमवार की सुबह 07:20 बजे का है। ऐसे में पौधा चोरी करने का ये मामला सुनकर हर कोई दंग रह जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि भाई ऐसी भी कौन सी मजबूरी थी।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article