वायरल न्यूज़

Viral Video: फिशरमैन के साथ हुआ ऐसा धोखा, नजारा देख लोग बोले - जब किस्मत खराब हो तो ऐसा ही होता है

इंस्टाग्राम पर फिशरमैन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी सारी मेहनत पर चंद सेकंड में पानी फिर जाता है। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स के काफी कमेंट आ रहे हैं।

Image

बाहर निकालते समय मछली से भरा जाल फट गया (Instagram)

Net Burst While Fishing Viral Video: कहते हैं ना, जब किस्मत खराब हो तो कितनी भी मेहनत कर ली जाए, उसका कोई फायदा नहीं होता। फिर कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिससे देख मन एकदम निराश और व्याकुल हो जाता है। ऐसा हम सभी के साथ कभी-कभी होता है, बनता काम बिगड़ जाता है। अंततः कुछ ऐसा, जिसकी कल्पना भी आपने न की हो। इस वीडियो को देखने पर आपको बिल्कुल यही वाली फीलिंग आएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो शख्स मछली मार रहे हैं। फिशिंग करते हुए दोनों में से एक फिशरमैन के जाल में खूब सारी मछलियां फंस जाती हैं। फिर शख्स उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है। तभी एकदम किनारे पर आते ही जाल नीचे से खुल जाता है। ऐसे में जाल में फंसी सैकडों मछलियां पानी में वापस चली जाती है, जिससे शख्स एकदम निराश हो जाता है।

बाहर निकालते समय मछली से भरा जाल फट गया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने में आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जब किस्मत खराब हो तो ऐसा ही होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सारी मेहनत पर पानी फिर गया। बता दें, इस वीडियो को 'balikvideolari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article