वायरल न्यूज़

Viral Video: विशालकाय अजगर के साथ स्विमिंग पूल में नहाता दिखा शख्स, नजारा देख कांप उठेंगे आप

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल सहम उठेगा। इस वीडियो में एक शख्स एक विशालकाय अजगर के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहा है।

Image

स्विमिंग पूल में अजगर के साथ मस्ती करता शख्स (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्विमिंग पूल में अजगर के साथ दिखा शख्स
  • अजगर के साथ जमकर की मस्ती
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bathing with Python in Swimming Pool: नहाते तो आप सभी रोज ही होंगे, लेकिन कई बार नहाने के लिए लोग खुला आसमान ढूंढते हैं यानी समंदर, तालाब या स्विमिंग पूल। लेकिन कभी सोचा या दिमाग में ख्याल आया कि किसी स्विमिंग पूल में नहाते हुए आपके पास कोई जानवर आ जाए तो आपका क्या हाल होगा? एकदम हार्ट अटैक आने वाली फीलिंग आती है। वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में भी आप कुछ ऐसा ही देखेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स स्विमिंग पूल में नहा रहा होता है लेकिन अकेले नहीं एक विशालकाय अजगर के साथ। सोचकर ही डर के मारे रूह कांप जा रही है। लेकिन ये शख्स अजगर के साथ मजे से स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहा है और अजगर उसे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा रहा है। ऐसे यूजर्स भी उसके इस कारनामे शॉक्ड हैं।

स्विमिंग पूल में अजगर के साथ मस्ती करता शख्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अजगर के साथ नहाने के लिए जिगरा होना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जानवरों के साथ ऐसी मस्ती नहीं करनी चाहिए, खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'world_of_snakes_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article