वायरल न्यूज़

Video: टाइगर से नहीं मम्मी की मार से लगता है डर! खूंखार जानवर ने पकड़ा पैर तो बच्चे ने चलाया झापड़, बोला- जूता मत फाड़ना

Viral Video: जैसे ही टाइगर बच्चे का पैर पकड़ता है, बच्चा उसे झापड़ से मारने लगता है। इसके बाद बच्चा जो बोलता है, उसने लोगों को सोच में डाल दिया है। बच्चा उसे झापड़ मारते हुए अपना पैर छोड़ने के लिए कहता है।

Image

टाइगर ने पकड़ा बच्चे का पैर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि शेर, चीता और टाइगर जैसे जानवर इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जानवरों में से एक हैं। टाइगर को अपने सामने देखते ही बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है। इंसान तो इंसान बड़े-बड़े जंगली जानवर भी टाइगर को अपने सामने देखते ही वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। दूसरी तरफ धरती पर कुछ ऐसे जाबांज लोग पाए जाते हैं, जिन्हें टाइगर-चीता और शेर से डर नहीं लगता है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आपको एक बच्चा नजर आ रहा होगा। यह बच्चा एक टाइगर के साथ नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चे ने टाइगर को जंजीर में जकड़ा हुआ है। इस दौरान टाइगर बच्चे का पैर पकड़ लेता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही टाइगर बच्चे का पैर पकड़ता है, बच्चा उसे झापड़ से मारने लगता है। इसके बाद बच्चा जो बोलता है, उसने लोगों को सोच में डाल दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही टाइगर उस बच्चे का पैर पकड़ता है तो वह बच्चा उसे झापड़ मारते हुए अपना पैर छोड़ने के लिए कहता है। इसके साथ ही बच्चा यह भी कहता है कि उसका जूता न फटे, वरना उसकी मम्मी मारेंगी। इससे साफ है कि बच्चे को टाइगर से ज्यादा मम्मी की मार से डर लग रहा है। वीडियो को gahraiyaan__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article