वायरल न्यूज़

Video: 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का क्लासिकल वर्जन आपने सुना क्या, जगजीत सिंह के अंदाज में शख्स ने लूट ली महफिल

Johnny Johnny Yes Papa Video: वीडियो में एक शख्स 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का क्लासिकल वर्जन गाते नजर आ रहा है। इस गीत को सुनकर यकीनन आपका दिल झूम उठेगा।

Image

जॉनी-जॉनी यस पापा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • जॉनी-जॉनी यस पापा का क्लासिकल वर्जन
  • वीडियो देखकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Johnny Johnny Yes Papa Video: सोशल मीडिया पर कब, कहां, क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं चलता। आपने पुराने गानों के नए वर्जन तो खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा है कि हमारी फेवरेट पोएम 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का क्लासिकल वर्जन भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का क्लासिकल वर्जन गाते नजर आ रहा है। इस गीत को सुनकर यकीनन आपका दिल झूम उठेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

'जॉनी-जॉनी यस पापा' गीत के क्लासिकल वर्जन को सुनकर लोग झूम उठे हैं। आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर ढोल-मजीरा और क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स लेकर कुछ लोग बैठे हैं। इसमें से ज्यादातर लोग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाते दिख रहे हैं। वहीं बीच में बैठा शख्स 'जॉनी-जॉनी यस पापा' गीत का क्लासिकल वर्जन गाता दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लासिकल वर्जन को सुनकर शख्स की जमकर वाहवाही कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपका भी दिल झूमने पर मजबूर हो जाएगा। तबला और हारमोनियम के संगीत में 'जॉनी-जॉनी यस पापा' गीत का क्लासिकल वर्जन बहुत ही मजेदार है। सोशल मीडिया पर इस गीत के छोटे-छोटे पार्ट्स जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि जैसे गजल सम्राट जगजीत सिंह किसी भी गाने को गजल के रूप में गा सकते हैं। उसी तरह इस शख्स ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का क्लासिकल अंदाज प्रस्तुत किया है। वीडियो को @BinodBg नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article