वायरल न्यूज़

Viral Video: स्विमिंग पूल में घुसा बाघ तो निकल-निकलकर भागने लगे लोग, देखिए कैसे गिरते-पड़ते बचाई अपनी जान

Viral Video: कुछ लोग स्विमिंग पूल में नहाते नजर आ रहे हैं। इस बीच कहीं से स्विमिंग पूल में ​​​बाघ पहुंच जाता है। जैसे ही उसमें नहाने वालों को यह बात पता चलती है। उनकी हालत खराब हो जाती है।

Image

स्विमिंग पूल में गुसा बाघ (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बाघ इस धरती पर पाए जाने वाले खूंखार जीवों में से एक होता है। जंगल में पाए जाने वाले जानवरों में बाघ सबसे फुर्तीला माना जाता है। वह अपने शिकार को जिस तरह खत्म करता है, उसे देखकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। सोचिए आप अपने घर में कुछ काम कर रहे हों और वहां बाघ घुस आए तो क्या होगा। बाघ को अपने सामने देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

दरअसल, इस वीडियो में कुछ लोग स्विमिंग पूल में नहाते नजर आ रहे हैं। इस बीच कहीं से स्विमिंग पूल में बाघ पहुंच जाता है। जैसे ही उसमें नहाने वालों को यह बात पता चलती है। उनकी हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह अपनी जान बचाकर स्विमिंग पूल से निकल-निकलकर भागने लगते हैं। इसके बाद वीडियो में जो होता है, वह देखकर आप एक बार के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बाघ कोई पालतू था। किसी ने स्विमिंग पूल में नहा रहे लोगों के साथ प्रैंक किया। हालांकि, उन्हें पता नहीं था कि वह बाघ पालतू है। इसके बाद जिस तरह वह अपनी जान बचाकर भागते हैं और इस दौरान गिरते-पड़ते हैं। इससे उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। फिलहाल, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और लोगों को बाद में पता चल गया कि वह बाघ पालतू था। कई लोग इस फनी मोमेंट का वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो को thebilllionaireslifestyle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article