वायरल न्यूज़

Video: कमर में लपेटा सांप और रजनीकांत स्टाइल में बीड़ी पीते नजर आए चचा, खौफनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Stunt Video: पहली नजर में अंकल की कमर में सांप देखकर यूजर्स डर गए और उन्हें लगा कि कहीं सांप अंकल को काट न ले। हालांकि, इसके बाद अंकल रजनीकांत स्टाइल में कमर में सांप लपेटकर बीड़ी पीते नजर आए।

Image

अंकल का फनी स्टंट (इंस्टाग्राम)

Stunt Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो वायरल होता रहता है। आपने सोशल मीडिया पर स्टंट के हजारों वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। पहली नजर में आपको यह खौफनाक वीडियो लग सकता है। हालांकि, जब आप वीडियो पूरा देखेंगे तो यह आपको फनी वीडियो की तरह नजर आएगा। वीडियो देखकर यूजर्स को भी खूब मजा आया है।

वीडियो देखकर आएगी मौज

वीडियो एक अंकल से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक अंकल ने अपनी कमर में खूंखार सांप लपेटा हुआ है। पहली नजर में अंकल की कमर में सांप देखकर यूजर्स डर गए और उन्हें लगा कि कहीं सांप अंकल को काट न ले। हालांकि, इसके बाद अंकल रजनीकांत स्टाइल में कमर में सांप लपेटकर बीड़ी पीते नजर आए। अंकल का यह स्वैग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपको भी खूब मजा आने वाला है। आप देखेंगे कि अंकल सांप से बिल्कुल भी नहीं डर रहे हैं। बल्कि, वह सांप के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर yaswanth._ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article