वायरल न्यूज़

Video: रात को कमरे में आती थी अजीबोगरीब आवाजें, जैसे ही तोड़ी गई छत 1 लाख 80 हजार जीव कर रहे थे इंतजार

Viral Video: एक घर के बेडरूम में जब लोग सोते थे, तो उन्हें रात में अजीबोगरीब आवाजें आती थीं। दरअसल, उन्हें मधुमक्खियां के भिनभिनाने की आवाज सुनाई देती थी। इसके बाद उन्होंने मधुमक्खी पकड़ने वाले को बुलाया।

Image

छत से निकलीं 1 लाख 80 हजार मधुमक्खियां (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • घर में पल रहे थे 1 लाख 80 हजार जीव

Viral Video: हमारे घरों में कई बार अनचाहे मेहमान आकर ठहर जाते हैं। जिन्हें देखकर हमारी आत्मा कांप जाती है। अक्सर घर के किसी कोने में सांप, बिच्छू जैसे जीव आकर छिप जाते हैं और फिर अचानक से सामने आकर वह हमारी रूह कंपा देते हैं। खूंखार जीवों का सबसे ज्यादा खतरा बरसात के दिनों में होता है। बरसात में जब चारों तरफ पानी ही पानी होता है तो ये खूंखार जीव इंसानों के घरों के अंदर आ जाते हैं और अपना डेरा डाल लेते हैं। इसी क्रम में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

रिपोर्ट के अनुसार, एक घर के बेडरूम में जब लोग सोते थे, तो उन्हें रात में अजीबोगरीब आवाजें आती थीं। उन्हें मधुमक्खियां के भिनभिनाने की आवाज सुनाई देती थी। इसके बाद लोच नेस हनी कंपनी के मधुमक्खी पालने वाले एक शख्स को बुलाया गया। जब शख्स ने छत के प्लास्टरबोर्ड को हटाया तो सामने जो नजर आया, उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। छत की प्लास्टरबोर्ड में Bees की तीन कॉलोनियां पाई गईं। इसमें से हर कालोनी में 60 हजार से ज्यादा मधुमक्खियां थीं। देखें वीडियो-

इस तरह तीनों कॉलोनियों को मिलाकर कुल 1 लाख 80 हजार मधुमक्खियां पाई गईं। मधुमक्खी पालने वाले शख्स ने बताया कि इन मधुमक्खियों का उपयोग अगले साल होगा, तब तक इन्हें रखने के लिए नई कॉलोनियां ढूंढीं जाएंगी। शख्स ने बताया कि 3 में से 1 कालोनी लगभग 7 साल पुरानी है। जबकि 2 कॉलोनियां पिछले कुछ सालों में बनी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतनी मधुमक्खियां एक साथ नहीं देखीं हैं। प्लास्टरबोर्ड के नीचे उम्मीद से कई गुना ज्यादा मधुमक्खियां थीं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article