वायरल न्यूज़

Video: इसे कहते हैं असली दोस्ती! साथी को बचाने के लिए किंग कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: एक खूंखार किंग कोबरा ने किसी गिलहरी को अपनी चपेट में ले लिया है। उसने अपने शरीर में गिलहरी को लपेटा हुआ है और उसकी जान लेने पर उतारू है। इसी बीच गिलहरी के दोस्त को यह बात पता चल जाती है।

Image

गिलहरी ने सांप से दोस्त को बचाया (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इंसान भले ही दोस्ती की कद्र न करता हो, लेकिन जीव-जंतुओं और जानवरों को अच्छे से पता होता है कि दोस्तों की उनकी जिंदगी में क्या मायने हैं। भले ही इंसान सिर्फ सुख में ही दोस्ती का राग अलापते नजर आते हैं, लेकिन जीव-जंतु और जानवर दु:ख में भी अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप कह उठेंगे कि असली दोस्ती यही है। यह वीडियो एक गिलहरी की दोस्ती का है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे अपना

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूंखार किंग कोबरा ने किसी गिलहरी को अपनी चपेट में ले लिया है। उसने अपने शरीर में गिलहरी को लपेटा हुआ है और उसकी जान लेने पर उतारू है। इसी बीच गिलहरी के दोस्त को यह बात पता चल जाती है। इसके बाद गिलहरी की दोस्त अपनी जान पर खेलकर अपने साथी को बचाने पहुंच जाती है। वीडियो में इसके बाद जो नजारा देखने को मिलता है, उसे देखकर आपकी रूह भी कांप जाएगी। देखें वीडियो-

आप देख सकेंगे कि किंग कोबरा बचाने आई गिलहरी पर लगातार वार करता रहता है। वह अपने फन से उसे काटने और डराने की कोशिश करता है लेकिन गिलहरी अपने दोस्त को बचाने के लिए उससे भिड़ी रहती है। उसे जरा भी अपनी जान की परवाह नहीं थी। उसका एकमात्र लक्ष्य अपने दोस्त को बचाना होता है। अंत में गिलहरी जिस तरह अपने दोस्त को सांप के चुंगल से बचा ले जाती है, वह दिल छूने वाला है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो को nextstudy.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article