वायरल न्यूज़

Video: रील्स की ऐसी सनक, पेड़ के तने पर चढ़कर डांस करती दिखी लड़की, लोग बोले- दीदी गिरीं तो हाथ-पैर टूटना तय

Viral Video: एक लड़की रील्स बनाने के एक पेड़ ​​​​के सबसे ऊंचे तने पर चढ़ जाती है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की पेड़ के सबसे ऊंचे तने पर चढ़कर डांस भी करती नजर आती है।

Image

रील्स बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ी लड़की (इंंस्टाग्राम)

Viral Video: इन दिनों लोगों पर रील्स वीडियो बनाने की ऐसी सनक सवार है कि वह इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यहां तक कि वह अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं आ रहे हैं। रील्स वीडियो बनाने की सनक न सिर्फ लड़कों पर बल्कि लड़कियों पर भी सवार नजर आती है। दरअसल, आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत रखता है। इसी क्रम में वह ऊंट-पटांग हरकतों का वीडियो बनाते नजर आते हैं। यहां तक कि रील्स बनाने के लिए वह खौफनाक काम करते भी नजर आते हैं।

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की रील्स बनाने के एक पेड़ के सबसे ऊंचे तने पर चढ़ी नजर आती है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की पेड़ के सबसे ऊंचे तने पर चढ़कर डांस भी करती नजर आती है। आप लड़की की इस हरकत को देखेंगे तो यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। आपने शायद ही रील्स बनाने की ऐसी सनक किसी में देखी होगी। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि वह इस पर क्या कमेंट करें। यूजर्स का कहना है कि अब रील्स बनाने की सनक हद को पार कर गई है। आप भी इस वीडियो को देखकर जरूर कहेंगे कि थोड़ी सी गलती से लड़की ऊंचे पेड़ से जमीन पर गिर सकती है। इसका परिणाम बुरा भी हो सकता है। हो सकता है कि ऊंचाई से गिरने पर लड़की की जान चली जाए। अगर जान नहीं भी जाएगी तो हाथ-पांव टूटना निश्चित है। वीडियो को miss_pooja_official_887 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article