Viral Video: सोशल मीडिया का नशा इन दिनों लोगों का चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो में आपको जो देखने को मिलेगा, ऐसा शायद ही आपने पहले कभी देखा हो।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार के लोग अपने घर के आंगन में बैठे हुए हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें से दो बेटे हैं और मां है। आप देख सकते हैं कि तीनों ने घर के आंगन में एक गड्ढा खोद दिया है। इसके बाद बड़े बेटे को न जाने क्या सूझता है, अचानक अपने सिर पर काला कपड़ा बांधने लगता है। इसके बाद अचानक अपना सिर गड्ढे में डाल देता है। आप देख सकते हैं कि बड़ा बेटा जैसे ही गड्ढे में अपना सिर डालता है, बाकी बचे लोग बहुत ही हैरान करने वाला काम करते हैं। देखें वीडियो-
देखा जा सकता है कि जैसे ही युवक अपना सिर गड्ढे में डालता है उसका भाई और मां मिलकर गड्ढे में मिट्टी डालने लगते हैं। देखते ही देखते दोनों उस शख्स का सिर मिट्टी में गाड़ देते हैं। यह बेहद हैरान करने वाला नजारा है। इस चक्कर में युवक की जान भी जा सकती थी। हालांकि, रील्स की सनक में उन्होंने ऐसा काम कर डाला। वीडियो को @Gaitondu नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
