Reels Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप मेट्रो से लेकर सड़क तक रीलबाजों को देख सकते हैं। आपको रेलवे स्टेशन पर भी कई बार रीलबाज मिल जाएंगे। हालांकि, अब एक वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है। जहां एक लड़की रीलबाजी करती दिख रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि अब रील्स का वायरस मेट्रो, सड़क और रेलवे स्टेशनों से निकलकर एयरपोर्ट पर पहुंच गया है।
वीडियो देखकर भड़क उठे लोग
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़क उठे हैं। वीडियो में आपको एक लड़की नजर आ रही होगी। यह लड़की मुंबई एयरपोर्ट पर रील्स बनाने पहुंची है। आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। इस बीच लड़की जमीन पर लेट-लेटकर अजीबोगरीब डांस करने लगती है। पहले तो आपको समझ नहीं आएगा कि लड़की ऐसा क्यों कर रही है। हालांकि, बाद में पता चल जाएगा कि लड़की रील्स बना रही है। देखें वीडियो-
वीडियो में आपको लड़की मुंबई एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर पहुंचकर डांस करती दिख रही होगी। वह अचानक लोगों के बीच जाकर बहुत ही अजीबोगरीब डांस करने लगती है। वीडियो @desimojito नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते लड़की कभी जमीन पर लेटती है तौ कभी इधर-उधर घूमने लग जाती है। लड़की को ऐसा डांस करता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने लड़की के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
