वायरल न्यूज़

Video: इसे कहते हैं मूर्खों का सरदार! Reels बनाने की सनक में स्कूटी लेकर समुद्र में चला गया शख्स, फिर हुआ ऐसा

Viral Video: हैरान करने वाली बात यह है कि वह रील्स बनाने के चक्कर में समुद्र के पानी में चला जाता है। इस दौरान सामने से खतरनाक लहरें भी आती नजर आ रही हैं, लेकिन वह स्कूटी चलाते हुए आगे चलता जा रहा है।

Image

स्कूटी लेकर समुद्र में चला गया शख्स (ट्विटर)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग ऐसी मूर्खता कर रहे हैं, जिसे देखकर आपका माथा खराब हो जाए। पॉपुलर होने के चक्कर में लोग यह तक नहीं सोचते हैं कि वह अपनी जान आफत में डाल रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि लोग ऐसा भी कर सकते हैं।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी स्कूटी लेकर समुद्र में चला जाता है। इस दौरान शख्स हेलमेट भी लगाया नजर आता है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह रील्स बनाने के चक्कर में समुद्र के पानी में चला जाता है। इस दौरान सामने से खतरनाक लहरें भी आती नजर आ रही हैं, लेकिन वह स्कूटी चलाते हुए आगे चलता जा रहा है। वह इस बात से जरा सा भी डरता नहीं दिख रहा है कि समुद्र की ऊंची लहरें उसके लिए खतरनाक हो सकती हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जब शख्स को दूसरी बड़ी लहर सामने से आती दिखती है, तब जाकर वह अपनी स्कूटी मोड़ता है। हालांकि, समुद्र से बाहर आने तक लहरें उसका पीछा करती रहती हैं। गनीमत यह रही कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और वह वापस लौट आता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। इसके साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने ऐसा क्यों किया। वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article