हम जिस शख्स के बारे में बता रहे हैं, इस शख्स को सोने से सच्ची मोहब्बत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स अपनी गर्दन में साढ़े 5 किलोग्राम का सोना पहनता है।
प्रेम सिंह नाम का यह शख्स ना सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में गोल्डन मैन के नाम से मशहूर है। प्रेम सिंह को बचपन से ही सोने से लगाव रहा है।
बता दें कि प्रेम सिंह भोजपुर के रहने वाले हैं। आप उनकी गले में सोने की मोटी-मोटी चेन देखकर दंग रह जाएंगे। न सिर्फ गले में बल्कि वह अपने दोनों हाथों में सोने के मोटे-मोटे कंगन और ब्रेसलेट पहनते हैं।
इन दिनों वह अपने एक नए शौक की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, प्रेम सिंह एक ऐसी बुलेट से चलते हैं, जो देखने में बिल्कुल सोने की नजर आती है। दरअसल, इस बुलेट बाइक के ऊपर सोने की प्लेट लगाई गई है। जिसका खर्च 14 लाख रुपये से ज्यादा का है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि प्रेम सिंह के शरीर पर हर समय 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना लदा रहता है।
प्रेम सिंह ने अपने शरीर पर 8 किलोग्राम तक सोना पहनने का लक्ष्य रखा है। प्रेम सिंह देश के दूसरे सबसे ज्यादा गोल्ड पहनने वाले शख्स हैं।