Funny Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो भरे पड़े हैं। भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग काफी टाइम से इंतजार कर रहे थे कि आसमान से पानी बरसे। इसी क्रम में बुधवार की रात देश के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी देखने को मिली। जैसे ही पानी बरसना शुरू हुआ लोगों के चेहरे खिल गए। पानी बरसने से गर्मी का प्रकोप भी कुछ कम हुआ और पारा भी कुछ कम हुआ। इसी क्रम में जब पानी बरसना शुरू हुआ तो कुछ लड़कियों से कंट्रोल नहीं हुआ और वह रेन डांस करने निकल पड़ीं।
वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां बरसते पानी के बीच रेन डांस कर रही हैं। इसमें से दो लड़कियां बाहर रखी तख्त पर खड़े होकर रेन डांस करने लगती हैं। रेन डांसिंग के दौरान लड़कियां यह भूल जाती हैं कि पानी से तख्त की फर्श चिकनी हो गई है। इससे उनका पैर भी फिसल सकता है। आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते एक लड़की का पैर फिसल जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की का पैर फिसलते ही वह नीचे गिर जाती है। देखने में यह मोमेंट काफी ज्यादा फनी लगता है। वीडियो देखकर लोगों को मजा आ गया है। आप भी इस वीडियो को देखकर शायद ही अपनी हंसी रोक पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर p.514k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।
