वायरल न्यूज़

Video: दूल्हा तो निकला टकला! दुल्हन के साथ डांस करते-करते दोस्त ने उतारी पगड़ी और खुल गई पोल

Dulhe Ka Video: आप देख सकते हैं कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन डीजे पर डांस करने पहुंच जाते हैं। बेहद ही खूबसूरत दुल्हन पाकर दूल्हा बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है और जमकर डांस कर रहा होता है।

Image

दूल्हा निकला टकला (इंस्टाग्राम)

Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो की भरमार है। शादी के वो वीडियो सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। खासकर वह वीडियो जिसमें थोड़ा हटके चीजें देखने को मिलती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल कर दिया है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान दूल्हे के दोस्त ने उसकी पगड़ी उतार दी।

दोस्त ने खोल दी दूल्हे की पोल

दूल्हे की पगड़ी उतरने के बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन डीजे पर डांस करने पहुंच जाते हैं। बेहद ही खूबसूरत दुल्हन पाकर दूल्हा बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है और जमकर डांस कर रहा होता है। दुल्हन भी अपने दूल्हे के साथ डांस में मगन होती है। इसी बीच दूल्हे का एक दोस्त उसके सिर से पगड़ी हटा लेता है। देखें वीडियो-

दूल्हे का दोस्त जैसे ही उसके सिर से पगड़ी हटा है, दूल्हे के साथ खेल हो जाता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा टकला होता है। जैसे ही दूल्हे का पोल खुलता है, शादी में आए सारे मेहमान और रिश्तेदार जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो देखने में बेहद ही फनी है। वीडियो देखकर आपकी भी हंसी अपने आप छूट जाएगी। वीडियो को up62walamajak नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article