वायरल न्यूज़

हद है! परीक्षा में आया सवाल- हमारे भोजन का मुख्य स्रोत क्या? बच्चे का जवाब- भंडारा, शादी और बर्थडे, टीचर शॉक्ड

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर फनी सवाल-जवाब की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर देखने के बाद आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

Image

छात्र का फनी जवाब (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई फनी एक्जाम पेपर और किसी छात्र द्वारा दिया गया उसका जवाब वायरल होता रहता है। इसी क्रम में एक छात्र का जवाब सोशल मीडिया पर लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर रहा है। सिर्फ यही नहीं, छात्र का जवाब पढ़कर टीचर के होश उड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर फनी सवाल-जवाब की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर देखने के बाद आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

तस्वीर देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि छात्रों से एक्जाम में सवाल पूछा गया था कि 'हमारे भोजन के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं?' इसके जवाब में एक छात्र ने जो लिखा वही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस सवाल का जवाब छात्र ने ऐसा दिया, जिसकी उम्मीद खुद टीचर को नहीं रही होगी। दरअसल, जवाब में छात्र लिखता है कि हमारे भोजन के मुख्य स्रोत शादी, भंडारा और बर्थडे हैं। देखें तस्वीर-

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि छात्र ने एक और जवाब भी लिखा है। उसने भोजन के मुख्य स्रोत के रूप में शादी, भंडारा और बर्थडे तो लिखा ही है। इसके साथ ही छात्र ने तेरहवीं भी लिख दिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर के सामने आने के बाद कमेंट में कह रहे हैं कि यह बच्चा तेरहवीं में सांत्वना प्रकट करने नहीं जाता होगा, बल्कि सिर्फ खाना खाने जाता होगा। तस्वीर को political_view_1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article