वायरल न्यूज़

VIDEO: दुल्हन ने दूल्हे को ऐसे स्टाइल में पकड़ाया फूल, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 20, 2024, 05:08 PM IST

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इममें आप दुल्हन को मजेदार स्टाइल में दूल्हे को फूल देते हुए देखेंगे।

Image

दुल्हन ने दूल्हे को अलग स्टाइल में पकड़ाया फूल। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो खूब देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों को खूब पसंद आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें दुल्हन सामने खड़े दूल्हे का फूल देकर स्वागत करते हुए नजर आती है। मगर एकाएक फ्रेम में ऐसा नजारा कैद हो गया जो खूब हंसाता है। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दुल्हन ने दूल्हे को दिया फूल

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं। इधर कैमरामैन सुंदर नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। मगर इसी बीच दुल्हन से दूल्हे को फूल देने के लिए कहा गया। अब इसके बाद फ्रेम में जो कुछ कैद हुआ देखकर हंसी छूट जाएगी। इसमें आगे देखेंगे कि दुल्हन फूल देने के लिए दूल्हे के सामने आकर खड़ी हो गई। वो प्रपोज करने के स्टाइल में दूल्हे के सामने खड़ी होती है। मगर देखकर ऐसा लगता है कि वो फूल देते समय बिल्कुल भी खुश नहीं है। इधर दूल्हा भी यहां-वहां देख रहा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article