वायरल न्यूज़

Video: फेमस होते ही बदल गए शौक! अब बेली डांस देखने दुबई पहुंच गया डॉली चायवाला, किस्मत पर जलभुन गए यूजर्स

Dolly Chaiwala Video: मजेदार बात यह है कि डॉली चायवाले ने इस दौरान शेख वाले कपड़े पहने हुए हैं। वह पूरी तरह दुबई का शेख लग रहा है। वह फुल मूड में बेली डांस का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है।

Image

डॉली चायवाला पहुंचे दुबई (इंस्टाग्राम)

Dolly Chaiwala Video: डॉली चायवाला को भला कौन नहीं जानता है। आज वह किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने अनोखे अंदाज की वजह से वह रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। अब डॉली चायवाले के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जलभुन उठते हैं। लोगों के मुंह से बरबस निकल आता है कि काश उनकी किस्मत भी डॉली चायवाले की तरह ही होती। हालांकि, ऐसी किस्मत डॉली चायवाले ने बड़ी मेहनत से पाई है।

डॉली चायवाला का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर डॉली चायवाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि डॉली चायवाला अब 'बेली डांस' देखने दुबई पहुंचा हुआ है। इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि डॉली चायवाले ने इस दौरान शेख वाले कपड़े पहने हुए हैं। वह पूरी तरह दुबई का शेख लग रहा है। इस वीडियो में आपको डॉली काफी खुश नजर आ रहा होगा। वह फुल मूड में बेली डांस का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है। अपने इस वीडियो को डाली ने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट @dolly_ki_tapri_nagpur से शेयर किया है। देखें वीडियो-

डॉली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पहली बार बेली डांस देखने का मौका मिला।' डॉली ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, उस पर व्यूज की बाढ़ आ गई। डॉली के इस वीडियो को इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जाने लगा। बता दें कि डॉली चायवाला की टपरी पर एक दिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स पहुंच गए थे। बिल गेट्स ने जबसे डॉली की टपरी से चाय पी है, उसकी किस्मत ही बदल गई है। इसके बाद वह लगातार देश-विदेश में चर्चित लोगों से मिल रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article