वायरल न्यूज़

न प्यार न मोहब्बत.. सबकुछ पैसा होता है, इस Video को देखकर आपको पता चलेगा दुनिया कितनी है मतलबी

Viral Video: जब तक गर्लफ्रेंड को लगता है कि उसका बॉयफ्रेंड अमीर है तो वह उसपर जमकर प्यार लुटाती है, लेकिन जैसे ही पता चलता है कि उसका बॉयफ्रेंड गरीब है, वह उस पर गुस्सा होकर चली जाती है।

Image

बॉयफ्रेंड पर भड़की लड़की (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल टूट जाएगा। वीडियो देखकर आपको पता चलेगा कि प्यार, मोहब्बत सब एक छलावा है। सिर्फ पैसा ही सबकुछ है। वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड के प्रति एक गर्लफ्रेंड का नजरिया जिस तरह से बदलता है, वह लोगों को हैरान करने वाला है। जब तक गर्लफ्रेंड को लगता है कि उसका बॉयफ्रेंड अमीर है तो वह उसपर जमकर प्यार लुटाती है, लेकिन जैसे ही पता चलता है कि उसका बॉयफ्रेंड गरीब है, वह उस पर गुस्सा होकर चली जाती है।

वीडियो देखकर टूट जाएगा आपका दिल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की आंख में पट्टी बांधकर उसे किसी जगह ले जाता है। उस जगह पर एक चार्टर प्लेन खड़ी होती है। जैसे ही बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की आंख से पट्टी हटाता है, गर्लफ्रेंड खुशी के मारे उछल पड़ती है। उसे लगता है कि उसके बॉयफ्रेंड ने यह प्लेन खरीदी है। इसके बाद वह खुशी के मारे उछलते हुए अपने बॉयफ्रेंड के गले लग जाती है। बॉयफ्रेंड को भी लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड काफी ज्यादा खुश है तो वह भी उससे लिपट जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि उछलते-उछलते उसकी गर्लफ्रेंड कहती है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश है कि उसने चार्टर प्लेन खरीदी। तब बॉयफ्रेंड बताता है कि उसने यह प्लेन खरीदी नहीं बल्कि किराए पर ली है। जैसे ही गर्लफ्रेंड को यह बात पता चलती है, उसका व्यवहार पूरी तरह बदल जाता है। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड पर भड़क जाती है। इसके बाद वह गुस्से में कहते है कि उसने किराये का प्लेन दिखाने के लिए उसकी आंखों पर पट्टी क्यों बांधी। इसके बाद लड़की अपनी बॉयफ्रेंड को छोड़कर प्लेन में छड़ जाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article