वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन को लगी गुटखे की तलब तो दूल्हे के सामने ही पैकेट फाड़कर लगी खाने, हैरान रह गया बेचारा

Viral Video: वीडियो में आपको यह दुल्हन शादी के जोड़े में नजर आएगी। जो दूल्हे के सामने ही पैकेट फाड़कर गुटखा खाती नजर आती है। इस दौरान किसी ने दुल्हन का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया।

Image

गुटखा खाती दुल्हन (ट्विटर)

Viral Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान इंटरनेट पर शादियों के दर्जनों वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। सबसे ज्यादा वो वीडियो पसंद आते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है, जिसे शादी होने के बाद गुटखा खाने की तलब लगी थी। इसके बाद वह आव देखती है न ताव.. दूल्हे के सामने ही पैकेट फाड़कर गुटखा खाने लगती है।

पैकेट फाड़कर गुटखा खाती दिखी दुल्हन

दुल्हन का गुटखा खाने का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स को भरोसा नहीं हो रहा है कि दुल्हन भी ऐसा कर सकती है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आपको यह दुल्हन शादी के जोड़े में नजर आएगी। जो दूल्हे के सामने ही पैकेट फाड़कर गुटखा खाती नजर आती है। इस दौरान किसी ने दुल्हन का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शादी के लाल जोड़े में दुल्हन अपने दूल्हे के साथ किसी सड़क के किनारे खड़ी है। सबसे पहले वह गुटखे के पैकेट को फाड़ती है। इसके बाद उस गुटखे में जर्दा मिलाती है। जैसे ही जर्दा मिल जाता है, वैसे ही वह उसे अपने मुंह में डाल लेती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान उसका दूल्हा पास में ही खड़ा रहता है और वह फोन पर बात करता रहता है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो देखकर लोग दुल्हन के मजे ले रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article