वायरल न्यूज़

Shocking Video: टॉयलेट जाने से पहले हो जाएं सावधान, ऐसी जगह छिपकर बैठा था सांप, देखकर कांप उठेगी आत्मा

Snake Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप टॉयलेट सीट में जाकर छिपा बैठा है। सोचकर ही रूह कांपती है कि कोई बाथरूम जाए और अचानक उसे टॉयलेट सीट के अंदर सांप नजर आ जाए। उस इंसान के तो खड़े-खड़े पसीने आ जाएंगे।

Image

टॉयलेट में सांप (इंस्टाग्राम)

Snake Video: सांप इस धरती के सबसे खूंखार जीवों में से एक माने जाते हैं। कई सांप ऐसे होते हैं, जिनके काटते ही इंसान मौत की नींद सो जाता है। कुछ सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि उनके काटने के बाद इंसान पानी भी नहींं मांगता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सांपों से कोसों दूर रहना इंसान के लिए हितकारी होती है। दूसरी तरफ कई बार सांप ऐसी जगह जाकर छिप जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सांप का वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है।

टॉयलेट सीट में छिपा बैठा था सांप

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप टॉयलेट सीट में जाकर छिपा बैठा है। सोचकर ही रूह कांपती है कि कोई बाथरूम जाए और अचानक उसे टॉयलेट सीट के अंदर सांप नजर आ जाए। उस इंसान के तो खड़े-खड़े पसीने आ जाएंगे। यह वीडियो इतना डरावना है कि उसे देखकर हर किसी की धड़कन तेज हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन टॉयलेट सीट के भीतर एक काला सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि जैसे ही सांप को किसी के कदमों की आहट सुनाई देती है, वह ऊपर खिसककर सीट के अंदर ही गायब हो जाता है।इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है कि सांप काफी समय से उस जगह छिपा हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगली बार बैठने से पहले मैं पूरी तरह से चेक करूंगा।' इस वीडियो को @snakehelplinejamshedpur नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article