Butter Tea: अगर सुबह-सुबह एक कप गर्म चाय मिल जाए तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है। कई लोगों को चाय इतनी अधिक पसंद होती है कि वह भीषण गर्मी में भी चाय पीने से बाज नहीं आते हैं। कई लोगों के लिए तो चाय प्यार की तरह होती है। हालांकि, आजकल कुछ लोग आपकी फेवरेट चाय के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करके इसका स्वाद बिगाड़ने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। इसी क्रम में एक लड़की आपकी फेवरेट चाय के साथ कुछ ऐसा करती दिख रही है, जिसके बाद आपका मूड ऑफ हो जाएगा।
लड़की बेच रही मक्खन वाली चाय
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अदरक वाली चाय की जगह मक्खन वाली चाय बनाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपका मूड खराब हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपने कस्टमर को मिट्टी के बर्तन में चाय परोस रही है। हालांकि, इस चाय के साथ वह बहुत बेहूदा एक्सपेरिमेंट करती दिख रही है। हैरान करने वाली बात है कि इस चाय को वह 50 रुपये में बेचती भी नजर आ रही है। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में लड़की खुद बताती दिख रही है कि वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 'बटर चाय' बेच रही है। एक फूड व्लॉगर ने लड़की की चाय की दुकान का दौरा किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्लॉगर जब लड़की से 5 रुपये वाली चाय मांगता है तो लड़की जवाब में कहती है कि, 'हमारे यहां 5 रुपये की कोई चाय नहीं मिलती है, पचास रुपये की चाय है।' वायरल वीडियो को foodie_rana_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
