वायरल न्यूज़

बोरे से बनी यह ड्रेस मॉल में 3000 की बिक रही, Video देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिेएक्शन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मॉल में टाट वाले बोरे से बनी एक ड्रेस बिक रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस ड्रेस की कीमत 3000 रुपए रखी गई है।

मॉल में बिक रही ड्रेस

मॉल में बिक रही ड्रेस (X/@RealPushprajX)

बाजार लोगों को लुभाने की जगह है। खासतौर पर कपड़ों का बाजार तो इस मामले में सबसे आगे है। जहां फैशन के नाम पर कोई भी चीज बेच दी जा रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन चीजों को खरीदने वाले लोग भी हैं, तभी तो ये बाजार में बिक रही हैं। हाल में सोशल मीडिया पर बाजारवाद का एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख लोग हैरान हो गए। लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहने लगे कि आज के इस जमाने में कुछ भी बेचा और खरीदा जा सकता है।

कपड़े से नहीं बल्कि एक टाट वाले बोरे से बनाई गई ड्रेस

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी मॉल का लग रहा है, जहां एक शख्स ने अपने कैमरे का फोकस एक ऐसी डिजाइनर ड्रेस पर किया, जो किसी कपड़े से नहीं बल्कि एक टाट वाले साधारण बोरे से बनाई गई थी। हैरानी की बात तो यह है कि यही ड्रेस मॉल में 3000 रुपये में बिक भी रही है।

मॉल में बिक रही बोरे से बनी ड्रेस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोरे से बनी ड्रेस को एक पुतले को पहनाकर खड़ा कर दिया गया है। ड्रेस को देखते ही लोगों का दिमाग सबसे पहले उस बोरे पर जाता है जिससे उस ड्रेस को बनाया गया है। ड्रेस को देखकर आप कह सकते हैं कि किसी बोरे को काटकर उस पर फूल-पत्ती की डिजाइन बनाकर उसे एक महंगी डिजाइनर ड्रेस बना दिया गया है। आप देख सकते हैं कि ड्रेस को बहुत ही खूबसूरती और स्टाइलिश तरीके से डिजाइन कर उसमें अच्छे कट, शेप और फिनिशिंग दी गई है जिससे यह बिल्कुल ब्रांडेड कपड़ों जैसी दिख रही है। यही वजह है कि लोग इसे देखकर चकमा खा गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह डिजाइनर ड्रेस

डिजाइनर ड्रेस के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पुष्पराज शर्मा नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @RealPushprajX से शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "ऐसी ड्रेस की बोरी में तो हमारे यहां गेहूं भरकर रखते हैं, और ये ड्रेस यहां 3000 में मिल रही है। अरे, कोई हमसे 200 में ही ले लो।" वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट

जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आज के समय में लोग अलग दिखने और नया ट्रेंड बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।" दूसरे ने लिखा, "फैशन सिर्फ महंगे कपड़ों से नहीं, बल्कि सोच और क्रिएटिविटी से दिखता है।" तीसरे ने लिखा, "यह बोरी तो मेरे घर में भी बहुत है। फालतू में पड़ी हुई है। कोई सस्ती दाम में ले लो, 3 हजार की ड्रेस से अच्छा रहेगा।" चौथे ने लिखा, "भाई जी, आपकी बिक जाए तो मुझे बता देना। हमारे पास भी सरसों की 300 बोरियां रखी हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article