वायरल न्यूज़

JCB ड्राइवर ने डोगेश भाई की करा दी मौज, लोडर बकेट पर बैठाकर कराई ऐसी सैर कि मजे से झूमने लगा कुत्ता

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। ऐसा ही एक अनोखा और मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख डॉग लवर्स का दिन बन जाएगा।

Image

डॉगी को JCB बकेट पर बैठाकर ड्राइवर ने कराई सैर (X/@Khushalc0)

कई लोगों को कुत्ते बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में वे कुत्तों पर अपना प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान बिखेर दी। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक JCB ड्राइवर ने एक आवारा कुत्ते को लोडर बकेट में बैठाकर ऐसी सैर कराई कि वह मजे से झूमता नजर आया।

बकेट में बैठकर कुत्ते ने की मौज

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक JCB ड्राइवर की प्यारी हरकत को देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि JCB ड्राइवर एक आवारा कुत्ते को JCB की लोडर बकेट में बड़े ही आराम से बैठाकर उसे गोल-गोल घुमाता नजर आ रहा है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा जैसे वह उस कुत्ते को JCB की मजेदार सैर करा रहा है। कुत्ता भी इस सवारी का बहुत आनंद लेते दिख रहा है। कुत्ते को यह राइड इतनी मजेदार लगती है कि वह बकेट में बैठे-बैठे मस्ती में झूमता दिख रहा है।

पहले के बाद दूसरे राउंड की तैयारी

एक राउंड की सवारी के बाद वह JCB ड्राइवर उस कुत्ते को वापस जमीन पर उतार देता है। लेकिन कुत्ता है कि उस सवारी के आनंद को भूल नहीं पा रहा, इसलिए वह खुशी से झूमते हुए JCB के बकेट की ओर छलांग लगाने लगता है। मानो वह JCB वाले से कह रहा हो कि, "एक बार और घुमा दो भईया।"

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

कुत्ते की इस हरकत को देख JCB वाले ने एक बार फिर से उसे बकेट पर बैठाकर गोल-गोल झूले की तरह मजेदार सैर कराई। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Khushalc0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इतनी गजब की सवारी तो शायद आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।" वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कुत्ते की तो मौज हो गई।" दूसरे ने लिखा, "Dogesh भाई के जलवे ही अलग हैं।" तीसरे ने लिखा, "Dogesh भाई के दिन अभी अच्छे चल रहे हैं।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article