वायरल न्यूज़

मां की लापरवाही बच्चे को पड़ी भारी, Video देख समझ जाएंगे कि जिंदगी कितनी नाजुक धागे पर टिकी होती है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला की लापरवाही की कीमत उसका बच्चा चुकाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को पता चला कि जिंदगी कितने नाजुक धागे पर टिकी होती है।

Image

महिला की लापरवाही की कीमत उसके बच्चे को चुकानी पड़ी (X/@shaheena451)

आज के इस दौर में लोग मोबाइल फोन और सोशल चैटिंग में व्यस्त होकर अपनी जिम्मेदारियों को भी भुला देते हैं, जिसकी कीमत दूसरों को चुकानी पड़ती है, ऐसी ही दिल दहला देने वाली एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला की लापरवाही उसके मासूम बच्चे को भारी पड़ती है और कैसे उसकी जिंदगी को खतरे में डाल देती है।

बच्चे को छोड़ गपशप में मशगूल मां

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने बच्चे को ट्रॉली में छोड़कर इधर गपशप में मशगूल हो जाती है, जिसके बाद अचानक से बच्चे की ट्रॉली सरकते हुए पास के तालाब में जा गिरती है। जब महिला का ध्यान उसके बच्चे पर जाता है तो वह देखती है कि बच्चे की ट्रॉली सरकते हुए पास के तालाब की ओर बढ़ रही है। यह देख महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए दौड़ती है, लेकिन वह कुछ कर पाती उससे पहले बच्चे की ट्रॉली लुढ़कते हुए तालाब में जा गिरती है।

घटना का वीडियो CCTV में कैद हुआ

बच्चे को बचाने के लिए उस महिला की सारी कोशिशें बेकार हो जाती हैं। इस हादसे पर मची चीख-पुकार सुन घर के अन्य सदस्य भी घर से निकलकर बाहर आते हैं लेकिन तब तक घटना घट चुकी थी। इस घटना का यह वीडियो घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाता है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो लोगों के लिए एक चेतावनी की तरह ही है, जिसमें देखा जा सकता है कि जिंदगी कितने नाजुक धागे पर टिकी हुई है। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया कि इस हादसे में बच्चे या किसी अन्य की जान को कोई नुकसान हुआ या नहीं।

वीडियो देख लोगों ने महिला को खरी-खोटी सुनाई

वायरल हो रहा यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी इस वीडियो में नहीं दी गई है। लेकिन वीडियो को देखने से यह पता चलता है कि यह घटना भारत के बाहर किसी अन्य देश की है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @shaheena451 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 5 लाख लोगों ने देखा और 1800 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने महिला की इस लापरवाही की कड़ी निंदा की है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article