Pakistan vs Thailand,
इस मुकाबले में पाकिस्तानी महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाते हुए सिर्फ 116 रन बनाए। थाईलैंड की गेंदबाजों ने शानदार अंदाज में पाकिस्तान की बल्लेबाजों को रोकने का काम किया और स्कोरकार्ड बताता है कि उन्होंने इसमें बहुत अच्छे से सफलता भी हासिल की।
उससे भी खास बात ये रही कि जब थाईलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने सिर्फ 6 विकेट गंवाते हुए 19.5 ओवर में रोमांचक अंदाज में लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये थाईलैंड महिला टीम की इस सात टीम वाले एशिया कप में पहली जीत थी, जबकि पाकिस्तानी टीम की ये इस टूर्नामेंट के तीन मैचों में ये पहली हार साबित हुई।
मैच के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर धड़कनें बढ़ चुकी थीं। पाकिस्तानी टीम बेहद दबाव में थी और इसी का थाईलैंड ने पूरा फायदा उठाया और जीत हासिल कर ली। मैदान के बाहर इंतजार कर रही बाकी थाई खिलाड़ियों का हावभाव देखने लायक था और उसके बाद सभी ने मैदान के अंंदर जाकर ऐसे जश्न मनाया मानो विश्व कप जीत लिया हो।
देखिए उस जश्न का वायरल वीडियो
थाईलैंड की तरफ से उनकी ओपनर नथाकन चंथम ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। नथाकन ने 51 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। वो अंतिम ओवर तक टिकी रहीं लेकिन अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। जबकि अगली गेंद पर थाईलैंड जीत गया।
