वायरल न्यूज़

Viral Video: मजबूरी ऐसी कि बेचनी पड़ी सपनों की बाइक, चायवाले की कहानी छू लेगी दिल

BMW बाइक बेचने को मजबूर हुए एक चायवाले की भावुक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है।

Image

महिला राइडर को देख चायवाले को याद आ गए अपने दिन (Instagram/@trolls_official)

एक हंसते हुए मर्द को देखकर उसके दुख का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी BMW बाइक बेचने की कहानी सुनाता है। अपना इस कहानी को सुनाते वक्त उसकी बातों में दर्द और अपनी बाइक की यादें साफतौर पर झलकती हैं।

चायवाले की कहानी छू लेगी दिल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला राइडर जब उस चायवाले की साइकिल के सामने अपनी BMW बाइक जब रोकती है तो उसे अपने दिन याद आ जाते हैं। वह उस बाइक को काफी देर तक ऐसे घूरता है जैसे वह सिर्फ बाइक ही नहीं बल्कि उसकी माशूका हो। कुछ देर तक बाइक को देखने के बाद वह खुद को रोक नहीं पाता और उस महिला राइडर से पूछ बैठता है कि इस बाइक में तो काफी वजन होगी न? महिला राइडर उसे हां में जवाब देते हुए कहती है कि जी वजन तो बहुत है। फिर वह राइडर बताता है कि उसके पास भी बिल्कुल यही सेम बाइक थी लेकिन उसने उसे बेच दी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चायवाले की बातें सुनकर चौंक गई महिला राइडर

चायवाले की यह बात सुनकर उस महिला राइडर के कान खड़े हो जाते हैं और वह चौंकते हुए पूछती है कि क्या आपके पास सच में यही वाली बाइक थी? चाय वाला बोलता है- हां, मेरे पास यही बाइक थी और मैंने उसे करीब 6-7 साल चलाई लेकिन मजबूरी में उसे बेचनी पड़ी। यह सुनकर महिला राइडर बोलती है कि आप मुझे ही दे देते, कितने में बेची थी अपनी वह बाइक? चायवाला कहता है कि उसने उस बाइक को डेढ़ लाख रुपए में बेच दी। फिर वह चायवाला उस महिला राइडर को सलाह देता है कि वह इस बाइक को हमेशा सेफ्टी गीयर पहनने के बाद ही चलाए नहीं तो इसका इतना वजन होता है कि शरीर के सारे जोड़ों में समस्या आ जाती है।

वीडियो देख लोगों की आंखें हुई नम

वीडियो (Video) में यह साफ देखा जा सकता है कि जब वह इस पल को याद करता है तो उसकी आवाज में काफी दर्द महसूस होता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @trolls_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो गए। कई लोगों ने कहा कि जिंदगी में ऐसे फैसले लेना बहुत मुश्किल होता है। कुछ लोगों ने लिखा कि हर इंसान की मुस्कान के पीछे एक ऐसी कहानी होती है, जिसके बारे में दुनिया को पता नहीं होता। वहीं कई यूजर्स ने चायवाले की हिम्मत और मेहनत की भी जमकर तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article