Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Himachal Pradesh Today (चन्द्रमा को अर्घ देने का समय): देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज करवा चौथ का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए दिनभर से निर्जला व्रत रखा है। शाम के समय पूजा-अर्चना करने के बाद करवा चौथ का व्रत रखने वाली इन महिलाओं को बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार है। उनकी निगाहें बार-बार आसमान की तरफ जा रही है। दरअसल होता ये है कि रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर और छलनी से पति का चेहरा देखकर ही यह पवित्र व्रत पूरा किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी भौगोलिक स्थिति, अलग-अलग ऊंचाइयों और घाटियों के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में चंद्रोदय के समय में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। मैदानी इलाकों की तुलना में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में चंद्रदर्शन का समय भिन्न हो सकता है।
आज करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में चांद निकलने का समय
अगर आप हिमाचल प्रदेश में हैं और करवा चौथ के चांद के निकलने का इंतजार कर रही हैं, तो आपकी सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय नीचे दिया गया है:
- सोलन: रात 8:12 बजे
(जरूरी बात: पहाड़ी इलाकों में ऊंचे पहाड़ों की ओट या स्थानीय मौसम, धुंध और बादलों के कारण चांद दिखने के समय में 5 से 10 मिनट का अंतर हो सकता है।)
सुहागिन महिलाएं पूजा की थाली में जल का लोटा, दीपक, रोली, अक्षत, मिठाई और छलनी तैयार रखें। जैसे ही आपके शहर में चांद नजर आए, चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें और पति के हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत पूरा करें।
