देश

VIDEO: 'खरगे जी ने मेरी उम्मीदों पर फेरा पानी', किरेन रिजिजू ने क्यों कही ये बात?

Kharge Remark Row: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तीखी आलोचना की और कहा कि उन्होंने मेरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Image

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

Kharge Remark Row: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तीखी आलोचना की और कहा कि उन्होंने मेरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दरअसल, खरगे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसको लेकर किरेन रिजिजू ने यह प्रतिक्रिया दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में रिजिजू ने बताया कि राहुल गांधी गाली देते रहते हैं, लेकिन खरगे जी भी वैसा बोलेंगे। यह मुझे मालूम नहीं था। साथ ही, कहा कि खरगे जी बुजुर्ग हैं तो मुझे उम्मीद थी कि वह थोड़ी समझदारी से बात करेंगे।

क्या कुछ बोले किरेन रिजिजू?

रिजिजू ने कहा, ''खरगे जी 85 वर्ष की उम्र में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वह ऐसा बोल और सोच सकते हैं। किसी ने कल्पना नहीं किया था। मैं तो खरगे जी से मिलता रहता हूं। संसद में बात करता रहता हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसे निकलेंगे। मैंने सोचा था कि कम से कम वह बुजुर्ग हैं तो थोड़ा समझदारी से बात करेंगे। मुझे उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने पानी फेर दिया।''

उन्होंने कहा कि राहुल जी वगैरह गाली देते रहते हैं, वह तो मैं जानता हूं, लेकिन खरगे जी भी वैसा ही बोलेंगे। यह मुझे मालूम नहीं था।

खरगे की विवादित टिप्पणी से मचा घमासान

सनद रहे कि खरगे ने 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। दरअसल, खरगे के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हुआ जब एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। तो इसको लेकर खरगे भड़क गए और उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, ''मोदी का बाप भी जाएगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article