वायरल न्यूज़

Tau Ka Dance Video: महफिल में ताऊ ने डांस से उड़ाया गर्दा, मूव्स देख लोग हुए जबरा फैन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 21, 2022, 04:39 PM IST

Tau Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर ताऊ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मस्त होकर ठुमके लगा रहे हैं। जिस अंदाज में ताऊ डांस कर रहे हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए और अब जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

ताऊ का धमाकेदार डांस, (Photo Credit- Instagram)

Tau Ka Dance Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अपने अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कभी कोई हंसाने वाला वीडियो (Dance Video) शेयर करता है, तो कभी कोई चौंकाने वाला वीडियो (Trending Video) शेयर करता है। वहीं, कई बार लोग ऐसे वीडियो (Viral Video) भी शेयर करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इन वीडियो (Dance Viral Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ताऊ का मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में ठुमके लगा रहे हैं। ताऊ का डांस और अंदाज देखकर लोग उनका जबरा फैन हो गए हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कुछ लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। बच्चे हों या फिर बुजुर्ग मौका मिलते ही जमकर धमाल मचाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक ताऊ कुछ ऐसा ही धमाल मचा रहे हैं। वीडियो में देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई पार्टी चल रही है। काफी संख्या में लोग बैठे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना 'अंखिया लड़ी हो लड़ी बीच बाजार...' बज रहा है। गाना सुनते ही ताऊ ऑउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और फिर जमकर ठुमके लगाने लगते हैं। वीडियो में आप भी देखें किस तरह ताऊ मस्त होकर डांस कर रहे हैं और एक से एक मजेदार मूव्स दिखा रहे हैं।

ताऊ का धांसू अंदाज

ताऊ का अंदाज आपको भी दिवाना कर रहा होगा। डांस मूव्स देखकर आप भी उनपर फिदा हो रहे होंगे। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'pavansingh7651' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और ताऊ की तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ताऊ ने माहौल बना दिया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस उम्र में भी क्या एनर्जी है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article