वायरल न्यूज़

ऊपर से भूलभुलैया, लेकिन अंदर शॉपिंग का खजाना! इस अनोखे मॉल को नहीं देखा तो क्या देखा, वीडियो वायरल

Viral Video: सूरत का एक अनोखा और खूबसूरत शॉपिंग मॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मॉल की वास्तुकला पारंपरिक भारतीय बावड़ी से प्रेरित है, जिसे आधुनिक तरीके से 'वर्टिकल गार्डन' का रूप दिया गया है। आलम ये है कि यह मॉल लोगों के बीच छाया हुआ है।

Image

सबसे अनोखा शॉपिंग मॉल (तस्वीर साभार- @amazing.surat)

Viral Video: अक्सर जब हम किसी शॉपिंग मॉल की कल्पना करते हैं, तो दिमाग में कांच की बड़ी-बड़ी दीवारें, कंक्रीट की इमारतें और एसी से ठंडी हवाएं याद आती हैं। लेकिन, गुजरात के सूरत (Surat Viral Video) शहर में एक ऐसा शॉपिंग मॉल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जो कंक्रीट की जगह हरी-भरी पत्तियों और फूलों से ढका हुआ है। हाल ही में इंटरनेट पर Most Viral Mall Of Surat का एक ड्रोन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि क्या वाकई यह कोई शॉपिंग मॉल है या फिर पहाड़ों पर बना सीढ़ीदार बगीचा। इस मॉल का एरियल व्यू किसी का भी दिल जीत ले। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर मंजिल की बालकनी और छत पर कतारबद्ध तरीके से सैकड़ों हरे-भरे पौधे और रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं।

    इमारत के बिल्कुल केंद्र में एक विशाल वर्गाकार कटआउट है, जो नीचे की ओर खुलता है। इस खुले प्रांगण के बीच में एक आकर्षक वॉटर फाउंटेन और बैठने की व्यवस्था की गई है। चारों तरफ हरियाली और बीच में पानी का यह फव्वारा मॉल में आने वाले खरीदारों को प्राकृतिक शांति और ठंडक का अनुभव कराता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल में कई जाने-माने रिटेल ब्रांड्स के आउटलेट्स मौजूद हैं। आधुनिक लाइफस्टाइल शॉपिंग के साथ-साथ प्रकृति का यह मेल न सिर्फ खरीदारों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल वास्तुकला की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश कर रहा है। देखें वीडियो...

    सूरत का अनोखा मॉल

    वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो इस मॉल को देखने का प्लान भी बना रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को amazing.surat नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स इस मॉल के इको-फ्रेंडली डिजाइन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article