वायरल न्यूज़

साइकिल एक, ड्राइवर दो! बिना सीट और पैडल के बच्चों ने सड़क पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो छोटे बच्चों की साइकिल चलाने की अनोखी ट्रिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बच्चे एक बड़ी साइकिल को बिना सीट पर बैठे, बिल्कुल नए और अनोखे अंदाज में चलाते दिख रहे हैं।

Image

साइकिल चलाने का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @mukhiya5808)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते रहते हैं, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन, कभी-कभी कुछ वीडियोज बच्चों की मासूमियत और उनके गजब के दिमाग का ऐसा नजारा पेश करते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो नन्हे बच्चों ने साइकिल चलाने का बिल्कुल नया और अनोखा 'देसी जुगाड़' ढूंढ निकाला है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि गांव की एक पक्की सड़क पर दो बच्चे एक बड़ी साइकिल पर सवार होकर आ रहे हैं। मजेदार बात यह है कि साइकिल इन बच्चों के कद से काफी बड़ी है, लेकिन बच्चों ने इसका तोड़ बहुत ही अनोखे तरीके से निकाल लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा साइकिल के हैंडल और फ्रेम के ऊपरी हिस्से पर हवा में लटककर बैठा है और पूरे आत्मविश्वास के साथ साइकिल का बैलेंस और हैंडल संभाल रहा है। वहीं, दूसरा बच्चा साइकिल के नीचे की तरफ लटककर पेडल चला रहा है। दोनों बच्चों का यह तालमेल इतना सटीक है कि साइकिल बिना किसी रुकावट के सड़क पर फर्राटे भरती हुई आगे बढ़ रही है। आमतौर पर बच्चे बड़ी साइकिल को 'कैंची' स्टाइल में चलाकर सीखते हैं, लेकिन इन दोनों बच्चों ने तो 'कैंची' से भी दो कदम आगे बढ़कर नया ही फॉर्मूला बना लिया है। एक बच्चा दिशा दिखा रहा है और दूसरा ताकत लगा रहा है। इस नजारे को देखकर सड़क किनारे खड़े अन्य बच्चे भी हैरान होकर उन्हें देखने लगते हैं और हंसने लगते हैं। देखें वीडियो...

    बच्चों का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा कारनामा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mukhiya5808 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इन बच्चों को तो नासा में होना चाहिए, क्या गजब का बैलेंस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली टीमवर्क। एक मैनेजर है जो डायरेक्शन दे रहा है, और दूसरा एम्प्लॉई है जो मेहनत कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article