वायरल न्यूज़

Success Story: जूस बेचते-बेचते मिली सरकारी नौकरी, जोधपुर के लड़के ने RPSC क्रैक कर छू लिया आसमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:58 PM IST

Success Story Of Jodhpur Juicewala: जोधपुर के जूस वाले की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग उसके मेहनत को सलाम कर रहे हैं। जोधपुर जिले की ओसियां तहसील के गांव बिरलोका के रहने वाले भवानी सिंह भाटी ने RPSC द्वारा आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर की परीक्षा (RPSC PTI) पास की है।

Image

जोधपुर जूसवाला (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • जूसवाले ने अपनी मेहनत से हासिल की सफलता
  • जूसवाले ने पास की RPSC की PTI परीक्षा
  • परीक्षा पास करने के लिए लगा दी पूरी ताकत

Success Story Of Jodhpur Juicewala: 'कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो' इस कहावत को चरितार्थ किया है जोधपुर के एक जूसवाले ने। जोधपुर के जूसवाले ने राजस्थान लोक सेवा आयोग यानि आरपीएससी की परीक्षा पास कर सफलता की नई कहानी लिखी है। आज इस जूसवाले की हर तरफ चर्चा है और लोग उसके मेहनत को सलाम कर रहे हैं। जोधपुर जिले की ओसियां तहसील के गांव बिरलोका के रहने वाले भवानी सिंह भाटी ने RPSC द्वारा आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर की परीक्षा (RPSC PTI) पास की है।

ग्रेजुएशन के बाद खोली जूस की दुकान

27 साल के भवानी सिंह भाटी के पिता बहुत ही गरीब हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्‍कूल से करने के बाद भवानी सिंह ने जोधपुर से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अशोक उद्यान के सामने जूस बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने ग्रेजुएशन करने के बाद बीपीएड और योगा में डिप्‍लोमा हासिल किया। इसके बाद सेल्फ स्टडी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे। वह अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रह सकते थे। इसीलिए ग्रेजुएशन के बाद जूस की दुकान खोली। अपने काम से थोड़ा-थोड़ा समय निकालकर वह पढ़ाई करते थे।

पढ़ें सफलता की कहानी

जूस की दुकान चलाते-चलाते भवानी सिंह भाटी ने राजस्थान और केंद्र सरकार की प्रतियोगी परीक्षाएं देते रहे। हालांकि वह 20 से ज्यादा परीक्षाओं में असफल रहे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और न ही उम्मीद खोई। वह अपनी जूस की दुकान चलाते रहे और बेहतर अवसरों की तलाश जारी रखी। उनके पास न तो समय था और न ही पैसा। इसलिए वह कोचिंग क्लास नहीं कर सके और मोबाइल के जरिए सेल्फ स्टडी करते रहे। उन्होंने RPSC पीटीआई परीक्षा के लिए कई मॉक टेस्ट भी दिए।

वह सुबह 4 बजे उठकर थोड़ी पढ़ाई करते। इसके बाद जूस की दुकान पर पहुंच जाते। दिनभर काम में व्यस्त रहने के बाद वह घर पहुंचते और पढ़ाई करते। बीच-बीच में रिवीजन के लिए वह दोपहर में छोटे ब्रेक लेते। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की पीटीआई (Physical Training Instructor) पास कर ली। इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 को पास करना पड़ा। अब उन्हें राजस्थान सरकार में अन्य लाभों के साथ 4200 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article