देश में जितनी तेज गर्मी पड़ रही है, उससे ज्यादा तेज लोगों में IPL का खुमार देखने को मिल रहा है। मैच देखने के लिए स्टेडियम में हर रोज हजारों दर्शकों की भीड़ इकट्ठी होती है। जहां हर कोई अपनी टीम को सपोर्ट करते दिखता है। वहीं IPL मैच में इंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली चीयरलीडर्स भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींचती हैं और उन्हें बहुत लुभाती हैं। हाल में ऐसा ही एक फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां सनराइजर्स हैदराबाद का मैच देखने आए एक शख्स और चीयरलीडर्स का प्यार भरा पल देखने को मिला। फिलहाल इस प्यारे से पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
ये भी पढ़ें:
शख्स ने अपने इस काम से जीत लिया चीयरलीडर्स का दिल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स मैच देखने के लिए स्टेडियम में आया हुआ था। जहां वह धीरे-धीरे मैच देखते हुए चीयरलीडर्स के करीब पहुंच जाता है और चीयरलीडर्स को इशारा कर अपनी तरफ मिलने के लिए बुलाता है। चीयरलीडर्स भी उसे हाय करते हुए उससे अपना हाथ मिलाती हैं। फिर वह शख्स उन्हें एक-एक कर उनके हाथ में चॉकलेट रख देता है। जिसके बाद वह चीयरलीडर्स उसके इस स्पेशल गिफ्ट को बहुत ही प्यार से कबूल कर लेती हैं।
लोगों ने शख्स के इस काम की खूब तारीफ की
दिल को खुश कर देने वाले इस पल के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Cricket_live247 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 2200 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने इस शख्स के प्यारे से गेस्चर के लिए उसकी खूब तारीफ की। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस तंग भरी दुनिया में किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना बहुत बड़ी बात होती है।" दूसरे ने लिखा, "यह आदमी को VIP पैन निकला।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
