वायरल न्यूज़

OMG: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए हाथी के सामने लेट गए कुछ युवक, आगे जो हुआ देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

Viral Video: आप देख सकते हैं कि तीन युवक हाथी के आगे जमीन पर लेट जाते हैं। वह इसलिए लेटते हैं जिससे हाथी उनके ऊपर से गुजर जाए। इसके साथ ही युवक वीडियो भी बना रहे हैं और शायद इसे उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है।

Image

हाथी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। आपने देखा होगा कि लोग वायरल होने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वायरल वीडियो एक हाथी और कुछ युवकों से जुड़ा है।

वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

वीडियो किसी जंगल का है, जिसमें कुछ युवक और एक हाथी देखे जा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि ये युवक वीडियो बना रहे हैं और शायद इसे उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात अब देखने को मिलती है, जब युवक हाथी के आगे जमीन पर लेट जाते हैं। आप देख सकते हैं कि तीन युवक हाथी के आगे जमीन पर लेट जाते हैं। वह इसलिए लेटते हैं जिससे हाथी उनके ऊपर से गुजर जाए। देखें वीडियो-

हैरान करने वाले इस वीडियो में सबसे अच्छी बात यह होती है कि हाथी उनमें से किसी भी युवक के ऊपर पैर नहीं रखता है। वैसे तो हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है, लेकिन अगर हाथी बिगड़ जाता है तो किसी को भी पलभर में मौत की नींद सुला सकता है। सोचिए अगर हाथी किसी भी युवक के ऊपर अपना पैर गलती से भी रख देता तो उसका क्या होता। यकीनन देखते ही देखते युवक के शरीर का चटनी बन जाता। वीडियो को trendy___larkaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article