वायरल न्यूज़

Video: मछली पकड़ने गया था मछुआरा, चेहरे पर चिपका ऑक्टोपस, कसा ऐसा शिकंजा कि छुड़ाना हुआ मुश्किल

मछली पकड़ने गए मछुआरे के चेहरे से ऑक्टोपस बुरी तरह चिपक गया। जिसके बाद ऑक्टोपस को हटाने में मछुआरे के पसीने छूट गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

मछुआरे के चेहरे पर चिपक गया ऑक्टोपस (Instagram/@missmalinitrending))

समंदर की दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी भी है। इसके अंदर ऐसे कई जीव रहते हैं, जिन्हें देखकर इंसान हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी समुद्र का ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। वीडियो में एक मछुआरे के चेहरे से अचानक एक ऑक्टोपस चिपक गया। ऑक्टोपस ने अपने आठों हाथों से मछुआरे के चेहरे को इस तरह पकड़ लिया कि उसे हटाना काफी मुश्किल हो गया।

चेहरे से ऑक्टोपस हटाना हुआ मुश्किल

वायरल वीडियो (Viral Video) में मछुआरा ऑक्टोपस को अपने चेहरे से हटाने की कोशिश करता नजर आता है। लेकिन ऑक्टोपस के हाथ चेहरे पर लगातार चिपके रहते हैं। वह एक हाथ हटाने की कोशिश करता है तो दूसरा हाथ फिर से चेहरे से चिपका हुआ दिखाई देता है। कुछ समय के लिए यह पूरा नजारा काफी डरावना लगने लगता है। मछुआरे के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि ऑक्टोपस चेहरे के आसपास चिपका हुआ था। वह लगातार उसे हटाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आसानी से सफलता नहीं मिली। वीडियो देखने वाले लोग भी यह सोचकर हैरान रह गए कि आखिर मछुआरा इस स्थिति से कैसे बाहर निकलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

डंडे की मदद से हटाया ऑक्टोपस

काफी कोशिश करने के बाद मछुआरा एक डंडे की मदद लेता है। वह सावधानी से ऑक्टोपस को चेहरे से अलग करने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे उसके कुछ हाथ चेहरे से छूटने लगते हैं और आखिरकार मछुआरा ऑक्टोपस से छुटकारा पाने में कामयाब हो जाता है। इसके बाद ऑक्टोपस को वापस पानी में डाल दिया जाता है।

ऑक्टोपस इतनी मजबूती से कैसे पकड़ता है?

ऑक्टोपस के आठों हाथों पर बड़ी संख्या में छोटे-छोटे सक्शन कप यानी चूषण कप होते हैं। इनकी मदद से वह अलग-अलग सतहों और चीजों को मजबूती से पकड़ सकता है। यही कारण है कि जब ऑक्टोपस किसी चीज से चिपक जाता है तो उसे अलग करना आसान नहीं होता। ऑक्टोपस के हाथ सिर्फ पकड़ने के लिए ही नहीं होते। इनके जरिए वह अपने आसपास की चीजों को महसूस करने और उनका पता लगाने में भी मदद लेता है। यही खासियत उसे समुद्र के दूसरे जीवों से काफी अलग बनाती है।

वीडियो देखकर लोगों ने कहा- ‘न्यू फियर अनलॉक’

यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर आते ही तेजी वायरल होने लगा। हमने इसे इंस्टाग्राम से @missmalinitrending नामक अकाउंट से लिया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “न्यू फियर अनलॉक।” वहीं कुछ लोगों ने मछुआरे की हिम्मत की तारीफ भी की। कुछ यूजर्स के मन में यह सवाल भी आया कि जब मछुआरा ऑक्टोपस को हटाने के लिए संघर्ष कर रहा था, तब वीडियो कौन बना रहा था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article