वायरल न्यूज़

Viral Video: ATM के अंदर खड़ा था शख्स और बाहर कुंडली मारे बैठा था सांप, दिल थामकर देखें क्या हुआ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप कुंडली मारकर ATM के बार कुंडली मारकर बैठा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

ATM के बाहर कुंडली मारकर बैठा था सांप (तस्वीर साभार- @pankaj_baghel0143)

KEY HIGHLIGHTS
  • ATM के बाहर कुंडली मारकर बैठा था सांप
  • अंदर खड़े शख्स की हालत हो गई खराब
  • नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए भौचक्के रह जाएंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरत में पड़ गया।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लिहाजा, ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आप आपको ऐसा नजारा दिखेगा, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। दरअसल, एक शख्स ATM से पैसे निकालने के लिए पहुंचा था। पैसा निकालने के बाद जैसे ही वो बाहर निकलने के लिए पीछे मुड़ा बाहर एक सांप कुंडली मारकर वहां बैठा हुआ था। पहले तो सांप को देखकर शख्स घबरा गया। लेकिन, हिम्मत जुटाकर उसे भगाने की कोशिश करने लगा। इसके बावजूद सांप वहां से भागने के लिए तैयार नहीं था। आखिर में क्या हुआ आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हैरतअंगेज नजारा

नजारा देखकर आप भी चौंक गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'pankaj_baghel0143' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है ये पिछले जन्म की बीवी है। एक ने लिखा, सच में यह खतरनाक मंजर है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article