वायरल न्यूज़

Video: इस तेंदुए को देखकर भालू समझने की गलती मत करना, दो पैरों पर खड़ा नजर आया जंगल का शिकारी

Leopard Video: आपने पहले शायद कभी भी ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। तेंदुए का ऐसा कारनामा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है। इस वीडियो को देखकर जानवरों का व्यवहार समझने वाले विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

Image

तेंदुए का वीडियो (एक्स- @ParveenKaswan)

Leopard Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसके बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आपने देखा होगा कि भालू अपने दो पैरों पर खड़े होकर दुनिया को निहारते नजर आते हैं, लेकिन शायद ही आपने कभी तेंदुए को अपने दो पैरों पर खडे़ देखा होगा। हम सभी जानते हैं कि तेंदुआ जंगल के शिकारी जानवरों में से एक होता है। कई बार यह बहुत ही खूंखार तरीके से अपने शिकार को मौत की नींद सुलाता है।

वीडियो देखकर आंखों को नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे पहली नजर में आप हो सकता हैं कि भालू समझ लें। दरअसल, यह तेंदुआ अपने दो पैरों पर खड़ा दिखाई दे रहा है। जो सामान्य से बिल्कुल इतर है। आपने पहले शायद कभी भी ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। तेंदुए का ऐसा कारनामा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है। इस वीडियो को देखकर जानवरों का व्यवहार समझने वाले विशेषज्ञ भी हैरान हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 'जंगल के जानवरों के व्यवहार का अंदाजा लगाना आसान नहीं है।' बता दें कि यह वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क से सामने आया है। इस वीडियो को मैरी टारडान नाम की महिला ने अपने कैमरे में कैद किया है। वहीं इस वीडियो को @ParveenKaswan नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। बता दें कि प्रवीन कासवान भारत के IFS अधिकारी हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article