वायरल न्यूज़

Viral Video: मजे लेते हुए झरने से नहा रहा था सांप, स्वैग देख कहेंगे- 'इसने तो माहौल ही बदल दिया'

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सबने कई तरह के वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इन दिनों सांप का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए नहा रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।

Image

मजे से नहा रहा था सांप (तस्वीर साभार- @mirzoo_mike)

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में आपको रोजाना कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) अंदर तक झकझोर देने वाले होते हैं। यूजर्स हर तरह के वीडियो (Today Viral Video) देखना पसंद करते हैं। इनमें कुछ की तारीफ होती है, तो कुछ पर जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में सांप का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी यकीन सोच में पड़ गए। क्योंकि, इस वीडियो में साप मजे से झरने से नहा रहा है।

आज तक आप सबने जानवरों के कई तरह के वीडियो देख होंगे। इनमें खतरनाक जानवरों के एक से एक खूंखार वीडियो शामिल होते हैं। वहीं, जानवरों के वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिनपर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। जबकि, कुछ के बारे में तो सोच भी नहीं सकते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय सांप दीवार के सहारे खड़ा है। वहीं, एक शख्स झरने से सांप का नहला रहा है। हैरानी की बात ये है कि सांप भी मजे लेते हुए नहाने में लगा हुआ। इस दौरान जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आपको भी एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। देखें मजेदार वीडियो...

मजे लेते हुए नहा रहा था सांप

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में डूब गए होंगे। कई लोगों को तो यह असंभव ही लग रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mirzoo_mike' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं, जबकि करीब 50 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीाडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। किसी का कहना है कि ये तो काफी दोस्ताना लग रहा है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है क्या ऐसा सच में हो सकता है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article