वायरल न्यूज़

Shocking Video: सांप ने शख्स को बना लिया बंदी, फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी थर-थर कांपने लगेंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 29, 2023, 01:18 PM IST

Snake Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक सांप को बंदी बना रखा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो इस मामले पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांप ने शख्स को बनाय बंदी ( तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने शख्स को बनाया बंदी
  • नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े महारथियों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी थर-थर कांपने लगेंगे। क्योंकि, इस शॉकिंग वीडियो (Snake Viral Video) में एक सांप ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे डर ना लगे। सांप का यह वीडियो (Snake Video) तेजी से वायरल हो रहा और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

सांप का नाम सुनते ही बड़े-बड़े तीस मार खां धाराशायी हो जाते हैं। कई लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। हालांकि, कुछ लोग जिगर वाले होते हैं, जो सांप के साथ भी पंगा लेने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, इस वीडियो में सांप ने एक शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं पेड़ के नीचे शख्स बैठा हुआ है और सांप ने उसे बंदी बना रखा है। अब आप सोच रहे होंगे कि सांप बंदी कैसे बना सकता है? दरअसल, सांप ने शख्स को इस तरह जकड़ रखा है कि बेचार हिल भी नहीं पा रहा है। इतना ही नहीं डर के कारण शख्स की हालत खराब हो गई है। किसी ने इस अजीबोगरीब नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

इस नजारे को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी हालत खराब हो गई। इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'ariyan_nur_official_007' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस पर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ हैरानी भी जता रहे हैं। कुछ का कहना है कि बेचारी की तो जान निकल गई होगी। तो क्या आपने इस तरह का नजारा पहले कभी देखा है। कमेंट कर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article