वायरल न्यूज़

Video: रेस्टोरेंट के बाहर हुई वर्चस्व की लड़ाई, दो खूंखार सांपों को लड़ता देख लोगों की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 28, 2023, 08:17 AM IST

Snake Fight Video: दो खूंखार सांपों को अपने सामने लड़ता देखकर कई लोगों की हालत खराब हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक रेस्टोरेंट के बाहर का है। जहां दो विशालकाय सांप एक-दूसरे पर वार पर वार करते नजर आ रहे हैं।

Image

दो खूंखार सांपों की लड़ाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आपस में भिड़ गए दो जहरीले सांप
  • सांपों को लड़ता देख लोगों की हालत हुई खराब
  • सांपों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

Snake Fight Video: आपने नाग-नागिन को गुत्थम-गुत्था होकर प्यार करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने दो सांपों की लड़ाई देखी है। सांप (Snakes) का नाम सुनकर ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है और डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप अपने सामने देखकर तो कई लोग खौफ में आ जाते हैं। अगर ऐसे लोग दो सांपों को अपने सामने लड़ता देख लें तो न जाने उनकी स्थिति कैसी हो जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो ने लोगों की हलक सुखा दी है।

वीडियो देखकर आपकी हलक सूख जाएगी

सांप धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। सांपों (snake viral video) की कई प्रजातियां बहुत ही ज्यादा खतरनाक होती हैं। यह किसी भी इंसान को एक फूंकार से ही मौत की नींद सुला सकती हैं। वीडियो में दो सांप खुलेआम वर्चस्व की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लोगों की आत्मा सूख गई है। यह वीडियो एक रेस्टोरेंट के बाहर का है। जहां दो विशालकाय सांप फर्श पर एक-दूसरे से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं और वार पर वार कर रहे हैं। देखें वीडियो-

दो सांपों की जोरदार लड़ाई शायद ही इससे पहले आपने कभी देखी होगी। इस नजारे को देखकर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह हैरतअंगेज वीडियो देख यूजर्स सहम उठे हैं। आप देख सकते हैं कि दो किंग कोबरा खतरनाक अंदाज में फाइट कर रहे हैं। इस दौरान रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद होते हैं। हालांकि, काफी देर तक उन्हें पता ही नहीं चलता है कि रेस्टोरेंट के बाहर क्या हो रहा है। वीडियो को @belgeseIdunyasi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article