वायरल न्यूज़

VIDEO: 6 सगे भाईयों ने किया 6 सगी बहनों से विवाह, मगर होश उड़ा देगा ब्याह का खर्च

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2025, 10:38 AM IST

Viral Marriage Video: वायरल वीडियो पाकिस्तान में छह भाईयों की शादी से जुड़ा बताया गया है। इसमें देखेंगे कि छह सगे भाईयों ने छह सगी बहनों से विवाह किया और कोई दहेज नहीं लिया।

Image

पाकिस्तान में एक ही दिन छह भाईयों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

Viral Marriage Video: सोशल मीडिया में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में ऐसा कुछ हुआ है शायद ही किसी ने देखा या सुना होगा। विवाह से जुड़ा ये मामला भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़ा है। यहां छह सगे भाईयों ने एक साथ विवाह किया जो इंटरनेट की दुनिया में छा गया। दरअसल छह सगे भाईयों ने छह सगी बहनों से निकाह किया है। अब दिमाग में सवाल आया होगा कि विवाह में लाखों करोड़ों रुपये का खर्च हुआ होगा। मगर जानकर होश उड़ जाएंगे कि छह भाईयों के साथ छह बहनों के विवाह में सिर्फ कुछ रुपये ही खर्च हुए हैं।

नहीं हुआ कोई खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की इस अनोखी शादी में दुल्हन पक्ष से किसी भी तरह का ना जहेज लिया गया और ना ही फिजूल खर्ची हुई। विवाह में सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल हुए और बेहद सादा अंदाज में दुल्हनों को बिदा किया गया। बताया गया कि दूल्हा पक्ष में सबसे बड़े भाई ने तय किया कि सभी एक ही दिन विवाह करेंगे और जहेज भी नहीं लेंगे। हालांकि इस अनोखे विवाह के लिए भाईयों को लंबा इंतजार करना पड़ा क्योंकि सबसे छोटा भाई नाबालिग था।

एक्स पर देखिए वीडियो

मामले में बड़े भाई ने बताया कि बहन-बेटी की शादी में लोग कर्ज लेते हैं। जमीन तक गिरवी रखती हैं। मगर हम भाईयों ने बिना जहेज के निकाह करने का फैसला लिया। ताकि दिखाया जा सके कि आर्थिक बोझ के बिना भी विवाह आराम से किए जा सकते हैं। मालूम हो कि छह भाईयों के विवाह से जुड़ा वीडियो भी एक्स पर @DailyUrduPoint नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया, 'छह भाईयों की एक ही दिन छह बहनों के साथ शादी।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article