टेक एंड गैजेट्स

Meta कर रहा AI स्टोरी ऐप की टेस्टिंग, बच्चों के लिए फोटो से बनाएगा कहानियां

StoryKit, Meta की AI रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस साल कंपनी ने अपने पुराने Llama AI मॉडल की जगह Muse Spark नाम का नया AI मॉडल पेश किया था, जिसे Meta Superintelligence Labs ने विकसित किया है।

Image

Meta के AI विस्तार का हिस्सा है StoryKit

Meta बच्चों के लिए एक नया AI आधारित स्टोरीटेलिंग ऐप टेस्ट कर रहा है। StoryKit: Personalised Stories नाम का यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बच्चों के लिए उनकी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड कहानियां तैयार करता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ कहानी ही नहीं लिखता, बल्कि उसके साथ चित्र, आवाज और बैकग्राउंड म्यूजिक भी तैयार करता है। फिलहाल यह ऐप सीमित क्षेत्रों में टेस्ट किया जा रहा है।

फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में हो रही टेस्टिंग

सबसे पहले इस ऐप की जानकारी 9to5Mac की रिपोर्ट में सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल StoryKit मेक्सिको में उपलब्ध है, जबकि अमेरिका में इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि Meta पहले क्षेत्रीय स्तर पर इसकी टेस्टिंग कर रहा है और सफल रहने पर इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। Meta ने भी TechCrunch को इस ऐप की पुष्टि करते हुए बताया कि यह बच्चों के लिए पर्सनलाइज्ड और कल्पनाशील स्टोरीबुक तैयार करने वाला एक क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग ऐप है।

बच्चों के लिए नहीं, माता-पिता के लिए बनाया गया ऐप

Meta के अनुसार, StoryKit में AI से जुड़े सुरक्षा फिल्टर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कोई सोशल मीडिया फीचर नहीं है और यह केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यह ऐप बच्चों के सीधे इस्तेमाल के लिए नहीं, बल्कि माता-पिता द्वारा अपने बच्चों के लिए कहानियां तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

ऐसे काम करता है StoryKit

StoryKit में कहानी तैयार करने की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। यूजर को केवल तीन चरण पूरे करने होते हैं। सबसे पहले एक किरदार (Character) चुनना होता है। इसके लिए बच्चे के पसंदीदा खिलौने या किसी व्यक्ति की फोटो लेकर उसे कहानी का मुख्य पात्र बनाया जा सकता है। इसके बाद कहानी का लोकेशनचुना जाता है, जैसे कोई जादुई जंगल, अंतरिक्ष या कोई काल्पनिक दुनिया। अंत में कहानी का मूल संदेश चुना जाता है, जैसे दयालुता , साहस या सहानुभूति। AI इन मूल्यों को कहानी में स्वाभाविक तरीके से शामिल करता है ताकि यह किसी उपदेश की तरह न लगे।

कई अलग-अलग फॉर्मेट में मिलेगी कहानी

  • StoryKit तैयार की गई कहानी को कई फॉर्मेट में उपलब्ध कराता है।
  • Picture Book- चित्रों, आवाज और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ।
  • Audiobook- जिसे बच्चे सफर या सोने से पहले सुन सकते हैं।
  • Read Aloud Mode- इसमें पूरा टेक्स्ट दिखाई देता है, जिसे माता-पिता खुद पढ़ सकते हैं।
  • Printable PDF- कहानी को प्रिंट करके एक यादगार किताब के रूप में भी रखा जा सकता है।

Meta के AI विस्तार का हिस्सा है StoryKit

StoryKit, Meta की AI रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस साल कंपनी ने अपने पुराने Llama AI मॉडल की जगह Muse Spark नाम का नया AI मॉडल पेश किया था, जिसे Meta Superintelligence Labs ने विकसित किया है। इसी AI तकनीक का इस्तेमाल Meta AI ऐप के अलावा WhatsApp, Instagram, Facebook, Messenger और Threads जैसे प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है। StoryKit इसी दिशा में कंपनी का एक नया प्रयोग है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article