वायरल न्यूज़

Shocking Video: यहां आम-अमरूद की तरह लगाए जाते हैं जहरीले सांपों के बगीचे, देखकर कांप जाएगी आत्मा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 13, 2023, 06:55 PM IST

Poisonous Snakes Garden: रिपोर्ट के अनुसार, इस बगीचे में चार सौ से अधिक प्रजाति के जहरीले सांपों की खेती की जाती है। आप इस बगीचे में घुसेंगे तो आपको पेड़ों पर सिर्फ सांप ही सांप दिखाई देंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बगीचे में सारे पेड़ों पर गुच्छों में सांप निकले हैं।

Image

स्नेक फार्म (इंस्टाग्राम)

Poisonous Snakes Garden: आपने आम-अमरूद और कई तरह के फलों के बगीचे देखे होंगे। आम के बगीचे में जिस तरह गुच्छों में फल पैदा होते हैं। उसी तरह एक बगीचे हैं, जिसमें जहरीले सांप पैदा होते हैं। इस अनोखे और खूंखार बगीचे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बगीचे में सारे पेड़ों पर गुच्छों में सांप निकले हैं। सांप का यह बगीचा देखकर दुनियाभर के लोगों की आत्मा कांप गई है।

सांप के बगीचे का वीडियो सुनकर रह जाएंगे हैरान

आप देख सकते हैं कि सांप का बगीचे में पेड़ों पर जहरीले सांप लटके हुए हैं। इस बगीचे में लगे पेड़ों पर कोई फल नहीं लगता, बल्कि डालियों पर सिर्फ सांप लटके नजर आते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सांपों का यह बगीचा कहां मौजूद है? बता दें कि सांपों का यह बगीचा वियतनाम में है। इस बगीचे का नाम डोंग टैम स्नेक फार्म है। आप इस बगीचे में घुसेंगे तो आपको पेड़ों पर सिर्फ सांप ही सांप दिखाई देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस बगीचे में चार सौ से अधिक प्रजाति के जहरीले सांपों की खेती की जाती है। देखें वीडियो-

जिस तरह दुनिया के अन्य बगीचों में फल और सब्जियां उगाई जाती हैं। उसी तरह इस बगीचे में सांप पाले जाते हैं। इस बगीचे में औषधीय सामग्रियां भी उगाई जाती हैं। इसके अलावा यहां उगाए जाने वाले सांपों के जहर से दवाइयां भी बनाई जाती हैं। साथ ही साथ सांपों के जहर को काटने के लिए एंटीडोज भी बनाए जाते हैं। इस बगीचे में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यह बगीचा दुनियाभर के लोगों के लिए एक बड़ा पर्यटक स्थल बन चुका है। यह बगीचा 12 हेक्टेयर में फैला हुआ है। हर साल पंद्रह सौ से ज्यादा लोग सांप के काटे जाने के बाद यहां उपचार के लिए आते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article