Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एक्सीडेंट के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर जान हलक में आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो एक जेसीबी के एक्सीडेंट से जुड़ा हुआ है। यह एक्सीडेंट ऐसा है, जिसे देखकर आप कांप जाएंगे। आपने जेसीबी के कई सारे उपयोग देखे होंगे, लेकिन जेसीबी का मुख्य उपयोग तोड़-फोड़ में ही होता है। इस वीडियो में भी जेसीबी जर्जर पुल को तोड़ने पहुंचा था। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपाने वाला है।
पुल तोड़ने पहुंचा था जेसीबी
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जेसीबी एक जर्जर पुल के ऊपर चढ़कर तोड़-फोड़ कर रहा है। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो जाता है। वीडियो बेहद ही डरावना है। दरअसल, जेसीबी जब जर्जर पुल को गिरा रहा था, तभी वह जर्जर पुल वहीं से टूट गया जहां जेसीबी खड़ा था। इसके बाद यह खौफनाक घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना गुजरात के बनासकांठा की बताई जा रही है। वीडियो देखकर लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। दरअसल, इलाके में जर्जर पुल था। जिसे गिराने के लिए जेसीबी बुलाया गया था। जेसीबी पुल के ऊपर चढ़कर इसे गिराने गया था। आप देख सकते हैं कि जब जेसीबी पुल गिरा रहा था, तभी पुल का वही हिस्सा टूट जाता है। जिस जगह पर जेसीबी खड़ी था। आप देख सकते हैं कि जेसीबी क्रैश हुए पुल के साथ नीचे गिर जाता है। इससे एक बड़ा धमाका होता है और सारे कर्मचारी उसी तरफ दौड़कर पहुंचते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जेसीबी के चालक को थोड़ी-बहुत चोटें आईं।
