वायरल न्यूज़

Shocking Video: टूटा हुआ था पुल तो उफनती नदी में उतार दी बाइक, आगे जो हुआ देख आंंखें चौंधिया जाएंगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 8, 2023, 11:53 AM IST

Bike Drive in River Video: पुल को टूटा देख युवक उफनती नदी में अपनी बाइक उतार देता है और उसे पार करने लगता है। देखते ही देखते वह अपनी पल्सर बाइक से पुल के इस छोर से उस छोर पहुंच जाता है। यह देखकर लोगों के होश ही उड़ जाते हैं।

Image

बाइक से पार की नदी (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो आया सामने
  • टूटा हुआ था नदी पर बना पुल
  • युवक ने नदी में उतार दी बाइक

Bike Drive in River Video: सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो को देखकर किसी को अपनी आंंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। अगर आप किसी नदी के उस पार जाना चाहते हों तो आपने पुल का सहारा लिया होगा। लेकिन अगर पुल टूटा हुआ हो तो आपने रास्ता बदल लिया होगा। दूसरी तरफ एक युवक ने पुल टूटा देखकर जो काम किया, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दंग हैं।

इस वीडियो को देखकर रह जाएंगे दंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कहीं जा रहा था। रास्ते में एक उफनती नदी पड़ती है। इस दौरान युवक देखता है कि नदी पर बना हुआ पुल टूटा है। इसके बाद युवक दिल दहला देने वाला काम करता है। युवक उफनती नदी में अपनी बाइक उतार देता है और उसे पार करने लगता है। वीडियो को ट्विटर पर @MotorOctane नाम के यूजर ने शेयर किया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं कि लड़का हेलमेट पहना हुआ है और बाइक से नदी के किनारे पहुंचता है। देखें शॉकिंग वीडियो-

नदी के पास पहुंचकर वह देखता है कि पुल टूटा हुआ था। इसके बाद उसने अपने जूते निकाले और बाइक स्टार्ट करके नदी में उतर गया। देखते ही देखते अपनी पल्सर बाइक से वह पुल के इस छोर से उस छोर पहुंच गया। उसे पानी में बाइक चलाता देख लोग दंग रह गए। लोगों को लग रहा होगा कि वह अब गिरेगा.. तब गिरेगा.. लेकिन जबरदस्त तरीके से वह बाइक से नदी पार कर गया। फिलहाल, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कहां का है। हालांकि, कई सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो असम का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article